कुल पेज दृश्य

सोमवार, 29 अगस्त 2011

मेरे दिल के दरवाजे पर हौले से दस्तक दे जाना अच्छा लगता है......

अच्छा लगता है तेरा आना   
मेरे दिल के दरवाजे पर  

हौले  से  दस्तक  दे जाना
  अच्छा लगता  है  ................... 

मुझको  फिर  नयी  जवानी दे जाता है 
वो  प्यार  पुराना सच  में!  
 अच्छा लगता  है  ...

तुमसे डर - डर के  बतियाना,   
अच्छा लगता  है    .......................

जब  दिवस  पुराने, स्मृति - पटल  पर आते  हैं  तो ..

इक  परियों  की  शेह्जादी  को  मुझ  तक  
ले  आते हैं वो.......   तेरा !!!  

मेरी  बगिया  में तितली  बन  इतराना ,  
अच्छा लगता है i .......वो ! 

मालिनी  तीरे  वासंती  उल्लास  दिखाना ,
वो  तेरा ...बच्चों  सा  निश्छल  हँसना  औ  

छुप-छुप के मुस्काना! 
अच्छा लगता है .....

तुम इतनी प्यारी सुन्दर सी गुडिया हो जिसे  ...
बच्चों   को  अपने  साथ  सुलाना 
अच्छा लगता  है ................

तेरा आना   अच्छा लगता  है   ...  
मेरे दिल के दरवाजे पर हौले से 

दस्तक दे जाना 
अच्छा लगता  है     ...............

1 टिप्पणी: